कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना दून पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया अनावरण।

देहरादून 22अप्रैल। वादी डॉ0 आनन्द यादव पुत्र श्री रामनरेश निवासी: 299 खुडबुडा मौहल्ला, कोतवाली नगर द्वारा दिनांक: 20-04-26 को कोतवाली नगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उनके कालीदास रोड स्थित जन औषधी केन्द्र के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्कूटी संख्या: यू0के0-07-डीएच-8610 को चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर *थाना कोतवाली नगर पर तत्काल मु0अ0सं0: 147/26 धारा: 303 (2) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्तनों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारीयां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक
21/04/26 को कालीदास रोड के पास से अभियुक्त रजत थापा पुत्र स्व0 गणेश थापा निवासी 401 अनार वाला नया गाँव नयी बस्ती हाथीबडकला देहरादून उम्र 23 वर्ष को मय चोरी की गई स्कूटी संख्या: यू0के0-07-डीएच-8610 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ 1बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। अभियुक्त (रजत थापा पुत्र स्व0 गणेश थापा निवासी 401 अनार वाला नया गाँव नयी बस्ती हाथीबडकला देहरादून उम्र 23) उक्त स्कूटी किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में था इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम में 1- निरीक्षक हरिओम राज चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर
2- अ0उ0नि0 हरिप्रसाद
3- कां० चंदन प्रसाद
4- कां० संदीप रावत
5- कां0 धीरेंद्र पतियाल मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here