देहरादून जू में “लेट अस बी द चेंज” थीम के अंतर्गत पृथ्वी दिवस मनाया गया।

देहरादून 22 अप्रैल। 22 अप्रैल 2026 को देहरादून जू में “लेट अस बी द चेंज” थीम के अंतर्गत पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री अभिषेक मैठाणी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून वन प्रभाग तथा श्री विनोद कुमार लिंगवाल, वन क्षेत्राधिकारी, देहरादून जू के मार्गदर्शन में पुनः अरण्य एवं अन्य संगठनों के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर लगभग 42 विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए “मदर अर्थ” के संरक्षण विषय पर आयोजित कार्यशाला में सहभागिता की। साथ ही प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को अल्पाहार प्रदान किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here