मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 शातिर अपराधी आया दून पुलिस की गिरफ्त में।

देहरादून 22 अप्रैल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को सार्थक सिद्ध करने तथा वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम लगातार चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 21/22-04-2026 की देर रात्रि ढालीपुर गावं के रास्ते छतरी के पास विकासनगर से अभियुक्त रिजवान उर्फ पटवारी पुत्र शमशाद को लगभग 03 लाख रू0 मूल्य की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर धारा: 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वंय भी नशे का आदि है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त स्मैक को कुल्हाल में एक महिला से सस्ते दामों में खरीदा गया था, जिसे वो अन्य नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त (01- रिजवान उर्फ पटवारी पुत्र श्री शमशाद निवासी जंगलात चौकी के पास कोतवाली सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
01-मु0अ0सं0 441/2023 धारा: 4/25 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर
02-मु0अ0सं0 125/2026 धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना विकासनगर
03-मु0अ0सं0 217/2020 धारा: 380/411 भादवि थाना सहसपुर
04-मु0अ0सं0 89/2021 धारा: 380/411 भादवि थाना सहसपुर
05-मु0अ0सं0 218/2021 धारा : 25/4 आर्म्स एक्ट थाना सहसपुर
06-मु0अ0सं0 170/2021 धारा: 457/380/427/411 भादवि थाना सेलाकुई
07-मु0अ0सं0 176/2021 धारा: 380/457/411 भादवि थाना सेलाकुई
08-मु0अ0सं0 69/2023 धारा: 457/380/411 भादवि थाना सेलाकुई
09-मु0अ0सं0 8/2024 धारा: 379/411 भादवि व धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना सहसपुर) के विरूद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में अभियोग पंजीकृत हैं।

गिरफ्तारी टीम में 01-उ0नि0 सनोज कुमार चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
02-उ0नि0 विवेक भण्डारी चौकी प्रभारी कुल्हाल
03-का0 प्रवीन कुमार
04-का0 राजेन्द्र बर्तवाल मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here