मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मथुरा में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के पलटने से हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मथुरा/देहरादून 10 अप्रैल।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मथुरा में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के पलटने से हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में उन्हें धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here