जनपद से अन्यत्र स्थानांतरित हुए पुलिस उपाधीक्षक की विदाई में पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया विदाई समारोह।

देहरादून 3 अप्रैल। पदोन्नति पर जनपद से अन्यत्र स्थानांतरित हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री संजय उप्रेती की विदाई पर पुलिस लाइन देहरादून में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्थानान्तरित अधिकारी के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए पुलिस कर्मियों के प्रति उनके सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा की साथ ही अधीनस्थों के साथ टीम भावना से कार्य करने की क्षमता को सराहा तथा भविष्य में भी उनसे इसी प्रकार टीम भावना के साथ अपने अधीनस्थों के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा श्री संजय उप्रेती के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गयी।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात/ऋषिकेश, समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here