काशीपुर 31 मार्च। आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तराखण्ड श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया द्वारा अवगत कराया गया कि आज दिनांक 31 मार्च, 2026 को उत्तराखण्ड शासन द्वारा प्रदेश के गन्ना किसानों के आर्थिक हितों को प्राथमिकता देते हुए राज्य की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों को पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों द्वारा आपूर्तित गन्ने के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान हेतु रूपये 35.30 करोड़ जारी किये गये हैं। जिसमें जनपद ऊधमसिंह नगर में चीनी मिल बाजपुर हेतु रूपये 20.30 करोड़ तथा चीनी मिल नादेही, किच्छा एवं डोईवाला हेतु रूपये 5-5 करोड़ की थनराशि जारी की गयी है, जिसके आहरण हेतु बिल कोषागार को प्रेषित किये गये हैं। इस सम्बन्ध में गन्ना समितियों को निर्देशित किया गया कि चीनी मिलों से धनराशि प्राप्त होते ही गन्ना समितियों के माध्यम से तत्काल किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। आयुक्त महोदय ने कहा कि सरकार किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ना किसानों के पेराई सत्र 2025-26 के अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान भी चीनी मिलों द्वारा शीघ्र किया जायेगा।





