देहरादून 26 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालयों/कॉलेजो मे पढ़ने के नाम पर युवकों को रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने, हुड़दंग करने या कोई अपराध करना किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
ऐसे सभी युवकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यदि किसी भी कॉलेज/ यूनिवर्सिटी का छात्र अनावश्यक रूप से ग्रुप मे घूमते हुए/ हुड़दंग या कोई अपराध करते हुए पाए जायेगा ,तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ साथ सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित कॉलेज/ यूनिवर्सिटी से उनका निष्कासन( restigation) भी कराया जाये।






