देहरादून 12 मार्च। नार्थ ईस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन के छात्रों/पदाधिकारियों द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान एसोसिएशन के छात्रों/पदाधिकारियों द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण करने पर एसएसपी देहरादून को अपनी शुभकामनांए दी गई। शिष्टाचार भेंट के दौरान स्टूडेंट एसोसिएशन से आये छात्रों द्वारा देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानो/वाणिज्यिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओ की सुरक्षा के सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून से विस्तृत चर्चा की, साथ ही अपनी संस्कृति को बढावा देने के लिये उनके द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में पुलिस से सहयोग की अपेक्षा की गई।
एसएसपी दून द्वारा उपस्थित छात्र पदाधिकारियों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हर सम्भव सहयोग प्रदान किये जाने का पूर्ण आवश्वासन दिया गया तथा भरोसा दिलाया कि दून पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।





