वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा।

10 मार्च। दिनांक 23/02/2026 वादी हरी सिंह निवासी संगम विहार जीएमएस रोड जनपद देहरादून की एक ई- एफआईआर अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी स्कूटी संख्या Uk07AJ9904 को चोरी किये जाने सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर पर प्राप्त हुई, जिस पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-158/2026 धारा 303(2)बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गौए निर्देशों पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फूटजो को चैक करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुये घटना में शामिल अभियुक्त (वसीम अली पुत्र फरमान अली निवासी वन विहार, मेहुँवाला, जनपद देहरादून, उम्र- 23 वर्ष) को दिनाँक 10-03-2026 को आर्मी ग्राउण्ड पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी UK07AJ9904 रंग सफेद बरामद की गयी।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 आशीष कुमार, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
2- का0 विवेक राठी
3-का0 प्रदीप कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here