रायपुर–देहरादून 27 दिसंबर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री उत्तरखण्ड 2025″ के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम मे थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26-12-2025 को चैकिंग के दौरान मालदेवता के पास से मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों 1- हरदयाल सिंह पुत्र चक्रसिंह तथा 2- मनोज सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह को 734 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रायपुर पर धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे पहाडों से उक्त चरस को स्थानीय नशेडियों से थोडी-थोडी मात्रा में सस्ते दामों में खरीदकर लाये थे। जिसे वो देहरादून तथा आस-पास के नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर भारी मुनाफा कमाने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही दून पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम में 01-उ0नि0 राजीव कुमार धारीवाल
02- हे0का0 अखिलेश
03- कानि0 शाहिद जमाल मौजूद थे।




