हरिद्वार 26 नवंबर। आयोजन सचिव/सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी श्रीमती तृप्ति भट्ट के निर्देशन में 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार के प्रागंण में चल रही 04 दिवसीय 21वीं प्रादेशिक जनपदीय / वाहिनी पुलिस एथेलिटिक्स एवं साईकिलिंग (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता वर्ष-2025 के तृतीय दिवस दिनांक 26-11-2025 को निम्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिनके परिणाम निम्नवत रहे-:
1- 110 मी हर्डल पुरुष वर्ग में कानि0 गौरव बिष्ट, पिथौरागढ़ प्रथम स्थान, कानि0 जगदीश चंद्र आर्य, 31पीएसी द्वितीय स्थान, कानि0 खुशपाल, 40पीएसी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
2- 10 किमी दौड़ पुरूष वर्ग में एएसआई सुनील कुमार, पौड़ी प्रथम स्थान, कानि0 रोहन, 40पीएसी द्वितीय स्थान, कानि0 गोविन्द, 40पीएसी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
3- 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में कानि0 सूरज नयाल , 31पीएसी प्रथम स्थान, कानि0 दिलीप सिंह, 40पीएसी द्वितीय स्थान, कानि0 शिव सिंह राणा, 4०पीएसी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
4- ऊंची कूद पुरुष वर्ग में कानि0 आकाश वर्मा पौड़ी प्रथम स्थान, कानि0 संजय कुमार, 46 पीएसी द्वितीय स्थान, कानि0 तरुण, 40 पीएसी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
5- गोला फेंक पुरुष वर्ग में कानि0 गोकुल सिंह, 31पीएसी प्रथम स्थान, अ0पीसी कृष्ण सिंह, 40पीएसी द्वितीय स्थान, कानि0 मुकेश रावत, आईआरबी द्वितीय द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
6- चक्का फेंक महिला वर्ग में मo,कानि प्रियंका रावत 40पीएसी प्रथम स्थान, मoकानि0 बबीता, 40पीएसी द्वितीय स्थान, म0मु0,कानि0 प्रतिमा बिष्ट 40पीएसी द्वितीय द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
7- 4*400 रिले महिला वर्ग में मoकानि0 जया कांडपाल, प्रथम स्थान, देहरादून, मoकानि0 ललिता रावत, देहरादून, द्वितीय स्थान, मoकानि0 कुसुम मैखुरी देहरादून द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
8- 400मी दौड़ महिला वर्ग में मo कानिo उषा, उधम सिंह नगर, प्रथम स्थान, मoकानि0 ललिता रावत, देहरादून, द्वितीय स्थान, मoकानि0 कुसुम मैखुरी देहरादून द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
9- 10 किमी दौड़ महिला वर्ग में मoका0 संगीता फर्त्याल, देहरादून देहरादून प्रथम स्थान, मoकानि0 मीना गोस्वामी, 31पीएसी द्वितीय स्थान, मoकानि0 मीनाक्षी सिंधवाली, 31पीएसी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया
10- 100 मीटर हर्डल महिला वर्ग में मoकानि0 मेघना नेगी, देहरादून, प्रथम स्थान, मoकानि0 अंकिता पंत, उधम सिंह नगर द्वारा द्वितीय स्थान मo कानि सोनिया टम्टा 31पीएसी तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
उक्त प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में आयोजन सचिव/सेनानायक श्रीमती तृप्ति भट्ट, 40वीं वाहिनी पीएसी, उप सेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, सहायक सेनानायक श्री राकेश रावत, श्री बिपेंद्र सिंह, श्रीमती जीतो कंबोज शिविरपाल श्री आदेश कुमार एवं दलनायक श्री कमल सिंह सजवान, श्री गणेश लाल, श्री राकेश धीमान, श्री वीरेंद्र कटैत सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह सहायक शिविरपाल पीतांबर दत्त नौटियाल 40वीं वाहिनी प्लाटून कमांडर श्री जाहुल हसन, श्री सौरभ बडोनी मो० इखलाख, सनी दत्त एवं जनपदों के समस्त टीम मैनेजर व अन्य अधिकारी/कर्मचारिगण उपस्थित रहे। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आयोजन सचिव/सेनानायक, श्री तृप्ति भट्ट, 40वीं वाहिनी द्वारा मेडल प्रदान किये गये साथ ही इनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाए भी दी गयी।






