वाहन दुर्घटना में तीन लोग सामान रूप से घायल,,चालक हिरासत में,

प्रेमनगर–देहरादून 28 अगस्त। दिनांक 27/08/2025 को समय 22.45 बजे थाना प्रेमनगर में सूचना प्राप्त हुई की, एक वाहन स्विफ्ट कार नंबर UK07FF1658 के चालक (कैलाश पुत्र श्री वेद प्रकाश
निवासी बाया खाला, सेलाकुई, देहरादून ) द्वारा टोम्स फ़ूड पार्क रेस्टोरेन्ट के सामने एक स्कूटी netro व उसके पास पैदल चल रहे दो अन्य व्यक्तियों को टक्कर मार दी है, जिसमे 03 व्यक्ति सामान्य घायल हो गए है। सूचना पर थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर तीनो घायलों को उपचार हेतु सीएससी प्रेमनगर भिजवाया गया। दुर्घटना में तीनो घायलों (1-राजू साहनी पुत्र बिल्टू साहनी पता अंबेडकर कॉलोनी होटल गोल्डन लीव के पास झाझरा देहरादून।
2- रेखा साहनी पत्नी राजू साहनी पता अंबेडकर कॉलोनी होटल गोल्डन लीव के पास झाझरा देहरादून।
3- चंद्र जायसवाल पुत्र हरिश्चंद्र पता नंद की चौकी, प्रेमनगर, देहरादून।) को सामान्य चोट आयी है। दुर्घटना कारित करने वाले वाहन चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here