श्रीनगर में महाराष्ट्र से आए कुछ पर्यटकों को भाया जम्मू और कश्मीर।


श्रीनगर जम्मू एवं कश्मीर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में महाराष्ट्र से आए कुछ पर्यटकों ने जब हमें देखा तो हमसे बातचीत करने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई उन्होंने हमसे कहा कि वह कुछ कहना चाहते हैं अपने भ्रमण के बारे में हमने उनसे बातचीत में जाना कि उनको महाराष्ट्र से लेकर यहां तक आने में जो आनंद आया वह बहुत ही उम्दा और अविस्मरणीय था उन्होंने कहा कि जो भी अक्सर सोशल मीडिया पर कश्मीर के बारे में दिखाया और सुनाया जाता है उनका एक्सपीरियंस उसे सबसे भिन्न है वह यहां आकर आनंदित महसूस कर रहे हैं एवं उन्होंने कहा कि सभी को यहां पर घूमने के लिए आना चाहिए यहां की शैली बातचीत खान पान को भी महसूस करना चाहिए। खास करके सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने कहा कि यहां पर भारतीय सेवा एवं पुलिस का बेहतर प्रबंध है जिसकी वजह से इन्हें किंचित मात्र भी डर की अनुभूति नहीं हुई एवं भ्रमण के लिए आजादी एवं खुशी का इजहार ही महसूस हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here