लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण जमा गौला बैराज मे सिल्ट और रेत को हटाने के लिए आज दोपहर 2:00 बजे से कुछ समय जल आपूर्ति रहेगी बाधित।

13 अगस्त। गोला बैराज के कैचमेंट में लगातार हो रही वर्षा से गौला नदी अपने साथ सिल्ट/रेता बहाकर ला रही है। उक्त सिल्ट/रेता गौला बैराज में जमा हो गई है। जिसे बैराज के गेट खोलकर साफ किया जाना अति आवश्यक है। ताकी बैराज से पेयजल आपूर्ति सुचारू चल सके और बैराज को सिल्ट से होने वाले खतरे की संभावना से बचाया जा सके।इस संबंध में अवगत कराया जाना है कि आज दोपहर 2:00 pm बजे से उक्त सिल्ट/रेता की निकासी हेतु गोला बैराज के गेट खोले जाएंगे। गेट खोलने के दौरान कुछ समय के लिए पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here