यमुनानगर। तरुण मोहन–चीफ एडिटर। जून माह के तीसरे हफ्ते में हरियाणा के यमुनानगर में जनरल मोहयाल सभा के द्वारा समस्त भारत से बुलाए हुए मोहयालों के बीच तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। जिसकी कमान स्थानीय सभा के कंधों पर थी।
हम आपके यहां बताते चलें कि जिस सभा ने इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया था उसका इतिहास बहुत ही गौरवमई है ।
इस मोहयाल वंश के लोगों ने केवल भारत देश की सीमाओं पर रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति ही नहीं दी बल्कि कर्बला के युद्ध में भी अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत एवं शौर्य का परिचय दिया है।
कोई समय था कि उक्त मोहयाल लोगों की वंशजों ने अफगानिस्तान ,ईरान तक भारत का परचम फहराया था,, वहां तक भारत की सीमाएं हुआ करती थी। है।
आज इस बहादुर समाज के गौरव पूर्ण , गरिमापूर्ण मेल मिलाप की भावना से परिचय देना अति आवश्यक है। यमुनानगर मोहयाल सभा ने मोहयाल युवाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करके एक तरफ तो प्रतिभाशाली खिलाडियों को अपना हुनर दिखाने और तराशने का मौका दिया, वहीं दूसरी तरफ़ उन्हें एक दूसरे से मिल कर अपने विचार सांझे करने और मित्रता कायम रखने का मौका भी दिया। सभा का मानना है कि सच्चा मोहयाल वो है जिसमें देश को सहयोग सौहार्द, मेहनत का पर्याय एवं अखंड स्वरूप प्रदान करने की इच्छा शक्ति एवं मादा हो।
और यही विशेषता इन्हें बाकी समाज़ों और व्यक्तियों से अलग पहचान देती है। यह टूर्नामेंट ही इन भावनाओं से औत परतोत रहा। युवाओं ने मिल कर खूब मौज मस्ती की और अपने शौक, हुनर, अनुभव और लक्ष्य एक दूसरे के साथ साँझा किये। टूर्नामेंट में ऐसे कई मैच हुए जिनमें अंत तक कोई भी टीम जीत सकती थी। सब मैचों को जीतने के लिए जिस तरह खिलाडियों ने जान लगा दी, अलग अलग योजनाएं बनायीं , टीमों के कप्तानों और प्रबंधकों में अपनी अपनी टीमों का नेतृत्व किया और सब लोगों ने अनुशासन , धैर्य और नियमों का पालन किया ।
यमुनानगर में हुए इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट के सफल आयोजन में यमुनानगर मोहयाल सभा के प्रधान विपिन मोहन और उनकी टीम ने टूर्नामेंट की टीमों की सभी छोटी बड़ी मूल भूत आवश्यकताओ की व्यवस्था की।
मैदान में उचित मेडिकल इंतजाम भी थे। इस टूर्नामेंट के प्रबंधन प्रमुख गुंजन मोहन का भी सहयोग,रहा। वहां पर GMS के प्रधान विनोद दत्त और राष्ट्रिय कार्यकारिणी के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहकर वहां टूर्नामेंट खेलने वाली टीमों का मनोबल बढ़ाते हुए दिखाई दिए। यह क्रिकेट टूर्नामेंट मोह्याल सदस्यों को आपसी सौहार्द सदभाव एवं एकता टोपी सहयोग की प्रेरणा प्रदान करता हुआ देश और दुनिया की तरक्की में अपना योगदान देने के लिए लंबे समय तक प्रेरित करता रहेगा।






