आज काशीपुर में चंद्र सिंह धर्मशक्तू आयुक्त के विरुद्ध हुआ संयुक्त रूप से विरोध।

काशीपुर 8 अप्रैल। आज कार्यालय आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखंड काशीपुर में चंद्र सिंह धर्मशक्तू आयुक्त के विरुद्ध, उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक संघ ,उत्तराखंड गन्ना निरीक्षक संघ, फिल्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, मिनिस्ट्ल संघ ने संयुक्त रूप से विरोध किया। कर्मचारियों ने कहा कि आयुक्त चन्द्र सिंह धर्मशक्तू द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है , मानसिक रूप से प्रताड़ना दी जा रही है। जिससे कर्मचारी आक्रोशित है , उन्होंने आयुक्त को हटाने की मांग की। तथा उनके समय में किए गए कार्यों की जांच की मांग की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ललित पांडे,कमल किशोर जोशी , पंकज कुमार भट्ट राजकुमार सिंह आशुतोष पांडे हिमांशु जोशी राजीव कुमार , नीतू धौनिया, कुमारी मोनिका, योगेंद्र कुमार , कृपाल सिंह नेगी डीके भट्ट , रवि कुमार गुप्ता , गेंदा सिंह , अरविंद कुमार शर्मा खूबचंद , आशू कुमार , सुरेश डबराल, रमन सैनी, भगीरथ सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here