जंगल में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने उतारा मौत के घाट।

चंपावत 27 मार्च। चंपावत जिले के बनबसा में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मौत के घाट उतर दिया वहीं घटना स्थल पर मौजूद अन्य महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं। वहीं महिलाओं की सूचना पर पुलिस, वन विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जहां काफी खोजबीन के बाद क्षत विक्षत हालत में महिला का शव बरामद हुआ। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेजा।
जानकारी के मुताबिक, बनबसा के धनुष पुल और मंझगांव के बीच पड़ने वाले जंगल में कुछ महिलाएं घास लेने गई थी। तभी बिरमा देवी नाम की महिला पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया, जिसे देख उसके मौजूद अन्य महिलाओं की सांसें अटक सी गई। जब तक वो कुछ तर पाती,तब तक गुलदार महिला को जंगल के भीतर घसीटकर ले गया था। वहीं अन्य महिलाओं ने भाग कर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद वन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग जंगल गए। जब तक वो जंगल में पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया। फिर टनकपुर उप जिला अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बनबसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मृतक महिला के साथ गई महिलाओं ने गुलदार के द्वारा हमला किए जाने की बात कही है। फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग ने इलाके में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी है। साथ ही ग्रामीणों को वन क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here