सार्वजनिक स्थान पर पिस्टल लहरा कर दबंगई दिखाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार।

ऋषिकेश (देहरादून) 15 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अपने-अपने क्षेत्रों आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों तथा सार्वजनिक स्थानो पर हुडदंग व अराजकता फैलाकर माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्व प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में दिनांक 14 मार्च 2024 की रात्रि मायाकुंड तिराहा चंद्रभागा पुल के पास एक व्यक्ति के द्वारा अपनी कार के अंदर बैठकर पिस्तौल लहराने की सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँचकर देखा तो एक व्यक्ति शराब के नशे में कार से पिस्तौल लहराते हुए आने जाने वाले लोगो पर दबंगई दिखा रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त (आकाश भट्ट पुत्र स्वर्गीय विवेकानंद भट्ट निवासी द्वितीय तल पुरानी गुप्ता कॉलोनी डॉक्टर मुखर्जी नगर उत्तर पश्चिम दिल्ली
) के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here