आयुक्त गाना उत्तराखंड द्वारा गन्ना क्रय केन्द्रों को सुचारू रूप से गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने तथा घटतौली की समस्याओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश।

काशीपुर 5 जनवरी। बीते कल अर्थात 4 जनवरी को आयुक्त, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तराखण्ड श्री चन्द्र सिंह धर्मशक्तू महोदय द्वारा पेराई सत्र 2023-24 में गन्ना कृषकों के व्यापक हितों के संरक्षण के दृष्टिगत चीनी मिल गेट एवं गन्ना क्रय केन्द्रों को सुचारू रूप से गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने तथा घटतौली की समस्याओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निम्न निर्देश दिये गये हैं:-

(1) 👉प्रथम स्तर – चीनी मिल / समिति स्तर पर काश्तकारों की शिकायतों / समस्याओं / सुझावों के सम्बन्ध में सम्बन्धित चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक / अधिशासी निदेशक, चीनी मिलें तथा सम्बन्धित सहकारी गन्ना विकास समितियों के सचिव प्रभारी द्वारा कृषकों की शिकायतों / समस्याओं / सुझावों का पंजीकरण करते हुए समयान्तर्गत समाधान सुनिश्चित कराया जायेगा।

(2)👉 द्वितीय स्तर जनपद स्तर पर काश्तकारों की शिकायतों / समस्याओं / सुझावों के निराकरण हेतु सम्बन्धित सहायक गन्ना आयुक्त स्तर पर पंजीकरण करते हुए समयान्तर्गत समाधान सुनिश्चित कराया जावेगा।

(3)👉 तृतीय स्तर मुख्यालय स्तर पर पेराई सत्र 2023-24 के काश्तकारों की शिकायतों / समस्याओं / सुझावों के सम्बन्ध में मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम (E-mail- [email protected]& Mob 8755501356) गठित किया गया है। कंट्रोल रूम में श्री सुप्रिय मोहन, प्रभारी सहायक बीनी आयुक्त, उत्तराखण्ड (मोबाईल नम्बर 9897946960) को प्रभारी नामित किया जाता है, जिनके द्वारा प्राप्त शिकायतों / समस्याओं/सुझावों का समयान्तर्गत समाधान किया जायेगा। इससे गन्ना कृषकों को अपनी समस्याओं के निराकरण में काफी सहायता मिलेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here