जनपद उधमसिंहनगर के रुद्रपुर में स्थित ब्रिटेनिया कंपनी में लगी भीषण आग, SDRF ने किया राहत एवं बचाव कार्य।

उधमसिंह नगर द फोकस आई 28 अगस्त। आज 28 अगस्त मध्य रात्रि लगभग 01:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रपुर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रुद्रपुर में ब्रिटेनिया कंपनी में भीषण आग लग गयी है, मौके की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक बालम सिंह के नेतृत्त्व मेँ एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची साथ ही साथ स्थानीय पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के साथ सामंजस्य बिठाकर उन्होंने आग पर काबू पाया. इनके त्वरित निर्णय से एवं सूझबूझ से किसी की जान की हानि नहीं हुई।

रेस्क्यू टीम में…1. निरीक्षक बालम सिंह बजेली,2. का0 इंद्रनाथ,3. का0 प्रकाश मेहता,4. का0 सतीश पांडे,5. का0 चंदन मेहता,6. का0 वाहन चालक अमित मिश्रा शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here