हरिद्वार 25 नवंबर। आयोजन सचिव/सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी श्रीमती तृप्ति भट्ट महोदय के निर्देशन में 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार के प्रागंण में चल रही 04 दिवसीय 21वीं प्रादेशिक जनपदीय / वाहिनी पुलिस एथेलिटिक्स एवं साईकिलिंग (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता वर्ष-2025 के द्वितीय दिवस दिनांक 25-11-2025 को निम्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिनके परिणाम निम्नवत रहे-:
1-100मी दौड़ पुरुष वर्ग में कानि0 सुधांशु कुमार उधम सिंह नगर प्रथम स्थान, कानि0 हिमांशु पाल पौड़ी, द्वितीय स्थान, कानि0 रोहित 40पीएसी, द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
2- 10 किमी वॉक रेस पुरूष वर्ग में एएसआई सुनील कुमार पौड़ी प्रथम स्थान, कानि0 अमित कुमार, 4oपीएसी द्वितीय स्थान, कानि0 बिपिन कुमार, 40पीएसी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
3- त्रिकूद महिला वर्ग में मoकानि0 अनीता बिष्ट, 31पीएसी प्रथम स्थान, म oकानि0 सरिता रावत, 4०पीएसी द्वितीय स्थान, मoकानि0 प्रियंका रावत, 4०पीएसी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
3- भाला फेंक महिला वर्ग में मo,कानि अनुराधा 40पीएसी प्रथम स्थान, मoकानि0 पूजा बिष्ट, 31पीएसी द्वितीय स्थान, एएसआई मनाली राठी, पौड़ी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
4- 800मी दौड़ पुरूष वर्ग में कानि0 सुधांशु कुमार उधम सिंह नगर , प्रथम स्थान, कानि0 हिमांशु पाल पौड़ी, द्वितीय स्थान, कानि0 रोहित, 40पीएसी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
5- 20 किमी वॉक रेस पुरूष वर्ग में एएसआई सुनील कुमार पौड़ी प्रथम स्थान, कानि0 अमित कुमार, 4oपीएसी द्वितीय स्थान, कानि0 बिपिन कुमार, 40पीएसी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया
6- त्रिकूद पुरुष वर्ग में का0 सौरभ राणा 46पीएसी प्रथम स्थान, कानि0 बिशन सिंह, 4oपीएसी द्वितीय स्थान, कानि0 कौशल परिहार, 46पीएसी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया
उक्त प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में आयोजन सचिव/सेनानायक श्रीमती तृप्ति भट्ट, 4०वीं वाहिनी पीएसी, उप सेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, सहायक सेनानायक श्री राकेश रावत, श्री बिपेंद्र सिंह, श्रीमती जीतो कंबोज शिविरपाल श्री आदेश कुमार एवं दलनायक श्री कमल सिंह सजवान, श्री गणेश लाल, श्री विनोद गौड़, श्री वीरेंद्र कटैत सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह सहायक शिविर पाल पीतांबर दत्त नौटियाल 40वीं वाहिनी प्लाटून कमांडर श्री जाहुल हसन, श्री सौरभ बडोनी मो० इखलाख, सनी दत्त एवं जनपदों के समस्त टीम मैनेजर व अन्य अधिकारी/कर्मचारिगण उपस्थित रहे। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आयोजन सचिव/सेनानायक, श्री तृप्ति भट्ट, 4oवीं वाहिनी द्वारा मेडल प्रदान किये गये साथ ही इनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाए भी दी गयी।






