सर्चिंग अभियान के दौरान एसडीआरएफ को ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में मिला अज्ञात पुरुष का शव।

ऋषिकेश 1 अक्टूबर। आज सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला। टीम द्वारा शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु लक्ष्मण झूला पुलिस को सुपुर्द किया गया। मृतक की आयु लगभग 30-35 वर्ष प्रतीत हो रही है तथा शव लगभग 8-10 दिन पुराना अनुमानित है। शिनाख्त हेतु सभी थानों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही पूर्व में डूबे व्यक्तियों की तलाश हेतु SDRF टीम का सर्च अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here