शासन के निर्देशानुसार कार्यालय गन्ना एवं चीनी आयुक्त, उत्तराखण्ड, काशी में ई-ऑफिस द्वारा कार्य हुआ प्रारम्भ।

काशीपुर से सितंबर। कार्यालय गन्ना एवं चीनी आयुक्त, उत्तराखण्ड, काशीपुर में शासन के निर्देशानुसार ई-ऑफिस द्वारा कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इस अवसर पर गन्ना एवं चीनी आयुक्त महोदय ने अधीनस्थ जनपदों के समस्त कार्यालयों को निर्देशित किया गया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर ई-ऑफिस प्रणाली को अनिवार्य रूप से प्रारम्भ कर दिया जाए। आयुक्त महोदय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विभाग में पारदर्शिता एवं कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रणाली को लागू किया जा रहा है।

ई-ऑफिस प्रणाली से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और अनावश्यक विलंब समाप्त होगा। फाइलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा उपलब्ध होने से निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय हो सकेगी। इस प्रणाली से कागज एवं फाइल मूवमेंट में लगने वाला समय भी कम होगा।

इसके अतिरिक्त, ई-ऑफिस के माध्यम से सभी दस्तावेज़ डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित रहेंगे, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की खोज अथवा उपयोग सरलता से किया जा सकेगा। यह प्रणाली विभाग की कार्यसंस्कृति में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ किसानों और आमजन को बेहतर एवं त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होगी।

गन्ना एवं चीनी आयुक्त महोदय ने आशा व्यक्त की है कि सभी अधीनस्थ कार्यालय निर्धारित समयावधि में ई-ऑफिस प्रणाली का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे तथा इसकी प्रगति की जानकारी नियमित रूप से आयुक्तालय को उपलब्ध कराएँगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here