विधानसभा के विशेष सत्र से पूर्व भाजपा विधान मंडल दल की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में सम्पन्न।

देहरादून 2 नवंबर। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष सत्र से पूर्व आज माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की अध्यक्षता में भाजपा विधान मंडल दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में माननीय मंत्रीगण एवं विधायक गण उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी विशेष सत्र की रूपरेखा, कार्यक्रम की तैयारियों एवं विधायी कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बतौर संसदीय कार्यमंत्री, श्री सुबोध उनियाल ने बताया कि सत्र का संचालन सुचारु, गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सत्र राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि कल आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का अभिभाषण उत्तराखंड के इतिहास का स्वर्णिम क्षण होगा।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण हेतु सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा व्यक्त “यह दशक उत्तराखंड का दशक है” की भावना को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here