वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में।

रायवाला–देहरादून। विगत दिवस की रात्रि मे सुमित पुत्र श्री बाबू राम निवासी वैदिक नगर प्रथम ग्राम प्रतीतनगर कोतवाली रायवाला जिला देहरादून ने स्थानीय लोगो के साथ हाजिर थाना आकर एक लिखित प्रार्थना प्रत्र दिया कि उनकी मो0सा0 UK14H-8694 को 03 अभियुक्त (01रोबिन सहरावत पुत्र सुभाष सहरावत निवासी ग्राम जागसी पो0 जागसी तहसील गोहाना थाना बरौदा जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 25 वर्ष

02. मोहित गणगस पुत्र जय भगवान निवासी ग्राम समर गोपालपुर तहसील रोहतक थाना टटौली जिला रोहतक हरियाणा उम्र 27 वर्ष

03. हैप्पी शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा निवासी ग्राम तितियाना तहसील गुहला चिका थाना गुहला चिका जिला कैथल हरियाणा उम्र 31 वर्ष ) मोटरसाइकिल चुराकर भाग रहे थे। जिन्हें उन्होंने स्थानीय लोगो की मदद से पकड लिया है । तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर *मु0अ0स0 142/25 धारा धारा 303(2) /317 (2) /3(5) BNS* का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here