पटेलनगर देहरादून 31 जुलाई। वादी श्री आमेद पुत्र हरिकेश निवासी एमडीडीए काँलोनी, डालनवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक तहरीर दी कि कारगी चौक से अज्ञात चोरों द्वारा उनकी स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एजी-5904 को चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर देहरादून मु0अ0सं0- 368/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनाँक 30-07-2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस बैरक ग्राउण्ड ब्रह्मपुरी पटेलनगर से घटना में शामिल अभियुक्त कन्हैया पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी प्लेजर एक्टिवा: यू0के0-07- एजी-5904 बरामद की गयी।
पूछताछ में अभियुक्त (कन्हैया पुत्र अमर सिंह निवासी लोहिया नगर ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 25 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*पुलिस टीम मैं मुख्य रूप से, निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर, व0उ0नि0 कुलदीप शाह, कोतवाली पटेलनगर , उ0नि0 कैलाश चन्द्र , का0 नितिन सैनी एवम् का0 राजीव कुमार शामिल रहे।






