हरिद्वार 19 अक्टूबर। वाहिनी पेट्रोल पंप, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल अंकित खन्ना को एक पर्स गिरा हुआ मिला, जिसमें ₹5600 नगद एवं आवश्यक दस्तावेज थे।
पर्स की जांच के दौरान एक पर्चे में पर्स मालिक का नाम लिखा मिला। जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि पर्स मालिक दीपावली का सामान खरीदने बाजार आए थे, किंतु पर्स खो जाने के कारण निराश होकर घर लौट गए थे।
कांस्टेबल अंकित खन्ना ने ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए, पर्स मालिक से संपर्क कर जांच उपरांत पर्स को सकुशल लौटा दिया।
पर्स प्राप्त कर भावुक हुए पर्स मालिक ने उत्तराखंड पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कांस्टेबल अंकित खन्ना 40वीं वाहिनी पीएसी का आभार व्यक्त किया।





