राष्ट्रीय मॉथ सप्ताह 19 जुलाई से 27 जुलाई के उपलक्ष पर बीते दिवस (26 जुलाई) देहरादून जू में संबंधित वन अधिकारियों एवं जू अधिकारियों के द्वारा राष्ट्रीय मॉथ सप्ताह – GLOBAL CITIZEN SCIENCE EVENT का सफल आयोजन किया गया।

27 जुलाई। राष्ट्रीय मॉथ सप्ताह (National Moth Week: 19 जुलाई से 27 जुलाई) के उपलक्ष पर दिनाँक 26.07.2025 को श्री नीरज कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून / निदेशक देहरादून जू तथा श्री अभिषेक मैठाणी, उप प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून जू के दिशा निर्देशन में तितली ट्रस्ट, दून नेचर वॉक, उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड तथा वन विभाग, उत्तराखण्ड के सहयोग से देहरादून जू में सांय 06:00 बजे से सांय 10:30 बजे तक राष्ट्रीय मॉथ सप्ताह – GLOBAL CITIZEN SCIENCE EVENT का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मॉथ सप्ताह (National Moth Week) एक वार्षिक, वैश्विक आयोजन है, जो सभी उम्र और पृष्ठभूमि के लोगों को मॉथिंग (पतंगों की शोध कार्यशाला) में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। इस वर्ष देहरादून जू में आयोजित इस कार्यशाला में कुल 39 प्रजाति के पतंगों के लगभग 69 विशिष्ट पतंगों व कुछ सूक्ष्म पतंगों की पहचान की गयी। इस कार्यशाला को सफल बनाने में श्री सुनिति भूषण दत्ता, नेचुरलिस्ट, कु० रिया जैन, BSIP Intern, उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड, देहरादून, श्री अजय शर्मा, तथा देहरादून जू से श्री विनोद कुमार लिंगवाल, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी, श्री चरण सिंह, उप वन क्षेत्राधिकारी एवं जू के अन्य स्टाफ द्वारा अपना पूर्ण योगदान दिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here