मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साधु संतों का आशीर्वाद लेने पहुंचे हरिद्वार।

हरिद्वार 9 जून। चंपावत उपचुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साधु संतों का आशीर्वाद लेने विभिन्न स्थानों पर गए थे एक तरफ तो यह उनकी सनातन धर्म के प्रति रुचि दर्शाता है और दूसरी तरफ साधु-संतों का सम्मान करना भी दिखाता है इसी क्रम में चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संतो का आशीर्वाद लेने आज हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने कनखल के जगत गुरु आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया उपचुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री पहली बार हरिद्वार पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर हुए मां गंगा और संतो का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और गंगा भक्तों को शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्होंने प्रदेश की खुशहाली के लिए मां गंगा से कामना की है। चार धाम यात्रा पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि यात्रा में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरी तरह से ख्याल रखा जा रहा है। सरकार की कोशिश है की चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सरल, सुगम और सुखद हो।इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि धामी के अंदर प्रतिभाओं का खजाना है और वह मिलनसार और संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। उनका विजन उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास का है जो उन्होंने अपने 6 महीने के मुख्यमंत्री के पिछले कार्यकाल में साबित कर दिखाया भी है। मुख्यमंत्री द्वारा समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी का स्वागत करते हुए उनके फैसले को ऐतिहासिक बताया।संतों का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड संतों की भूमि है और यह संतों की तपस्या के कारण देवभूमि कहलाई है। आदि जगतगुरु शंकराचार्य ने इस देवभूमि में आकर धार्मिक पुनर्जागरण का जो कार्य किया उसे कभी भी सनातन धर्म को मानने वाले नहीं भुला सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार देव भूमि की गरिमा का पूर्ण ख्याल रखा जाएगा और यहां की गरिमा को किसी भी सूरत में ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। इस अवसर पर साधु-संतों ने शॉल भेट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विहिप के दिनेश जी, राज्य सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, सुरेश राठौर सहित अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here