महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर मंदिर का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा।

देहरादून 15 फरवरी। आज दिनाँक – 15/02/2026 को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के टपकेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु किए गए सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी प्राप्त करते हुए पूर्ण सजकता एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वार्ता की गई, मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के सुव्यवस्थित दर्शन हेतु पुलिस द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here