महामहिम उपराष्ट्रपति भारत के आगामी जनपद हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत श्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री करण सिंह नगन्याल एवं अन्य अधिकारियों ने हरिद्वार पहुंच कर लिया सभी प्रकार का आवश्यक जाएजा।

देहरादून/ हरिद्वार 21 दिसंबर। महामहिम उपराष्ट्रपति भारत के आगामी जनपद हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखने के लिए आज दिनांक 21 दिसम्बर, 2023 को श्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री करण सिंह नगन्याल एवं अन्य अधिकारियों के साथ हरिद्वार पहुंचे। महत्वपूर्ण स्थानों का स्थलीय निरीक्षण एवं रुट व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरान्त जनपदीय अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में पुलिस महानिदेशक महोदय ने कहा कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। सुरक्षा दलों को तैयार करने के निर्देश दिए और सभी पहलुओं को ध्यानपूर्वक देखने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। बैठक में एसएसपी हरिद्वार श्री प्रमेन्द्र डोबाल, कमांडेंट 40 पीएससी श्री पीके राय सहित जनपद के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here