भराड़ीसेंड स्थित विधानसभा परिसर में आज सुबह सीएम धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन संबंधित महिला समूह से लिया फीडबैक।

19 अगस्त। भराड़ीसेंण स्थित विधानसभा परिसर में प्रातः कालीन भ्रमण के द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आजीविका मिशन समूह की महिलाओं से मुलाकात कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ एवं क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया।
विदित हो कि आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल ही भराडीसैण-गैरसैण पहुंच गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here