ऋषिकेश– देहरादून 28 जनवरी। दिनांक: 22-01-2026 को वादी शशांक तिवारी पुत्र धर्मेन्द्र प्रसाद निवासी 14 बीघा मुनि की रेती टिहरी गढवाल द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी माताजी के गले से ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान चेन चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर *मु0अ0सं0 42/26 धारा 303(2) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 28-01-2026 को नावघाट क्षेत्र से घटना को अंजाम देने वाली 02 विधि विवादित किशोरियों को पुलिस द्वारा संरक्षण में लिया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई चेन बरामद हुई।
👉 घटना में चोरी की गई चेन *(अनुमानित मूल्य लगभग साढे 5 लाख रू0)*
पुलिस टीम में (1)- उ0नि0 बिनेश कुमार
(2)- म0उ0नि0 मीनू यादव
(3)- का0 विनीत
(4)- म0का0 आरती
(5)- म0का0 मोहिनी मौजूद थे।





