देहरादून 24 अगस्त। आज प्रयोगशाला सहायक ( रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, उद्यान विज्ञान व पशुपालन विभाग)/ मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग – 3 की परीक्षा जनपद देहरादून के 19 अलग- अलग परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को सकुशल रूप से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में सभी परीक्षा केंद्रों में समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा नियमित रूप से सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है, साथ ही उपस्थित पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।





