पोलैंड से आए विदेशी पर्यटकों को खूब भाया भारत।

श्रीनगर–जम्मू कश्मीर। हमारे पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के दौरे के दौरान हमने यहां पर आए विदेशी पर्यटकों से बातचीत की।
हमने उनसे पूछा कि उनको भारत आकार कैसा लगा ?
उन सभी विदेशी पर्यटकों ने जो कि पोलैंड से भारत आए थे दिल्ली से लेकर लेह (लद्दाख) तक की यात्रा पर हमें यहां श्रीनगर के चश्मा शाही मुगल गार्डन में मिले । उन्होंने बताया कि भारत बहुत सुंदर है और इनकी यह यात्रा आविस्मरणीय है। भारत की शान और खूबसूरती को देखकर वह बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक के अपनी पर्यटक रूपी यात्रा के दौरान उन्होंने पाया कि उन्होंने जितने भी पड़ाव इन्होंने अभी तक पूरे किये उन सभी पड़ावों में उन्हें भारत की विभिन्नता / अनेकता में एकता दिखाई दी, हर क्षेत्र की भाषा ,शैली, बोली, खान-पान एवं परिधान उनको बहुत अधिक भाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here