पेशे से कारपेंटर और देते थे रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम,, पुलिस ने दो अंतर राज्य चोरों को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में चोरी की गई करीब 18 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद।

देहरादून 8 जनवरी। दिनांक 06-01-2026 को श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल पुत्र स्व० प्यारे लाल निवासी 26 डी चन्दरनगर कोतवाली नगर जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से लाखो रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर मे मु0अ0सं0- 06/26 धारा 305 (ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में प्रकाश में आये अभियुक्तों व कोर्ट की तारीखों में आये अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 07-01-26 की रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मद्रासी कालोनी के निकट रेलवे लाइन के पास से 02 अभियुक्तों 01: जावेद अहमद उर्फ मेराजुद्दीन पुत्र मौहम्मद रमजान भटट तथा 02: फरीद पुत्र गुलाम कादिर को उक्त घटना में चोरी की गई ज्वैलरी तथा घटना में प्रयुक्त औजारों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं तथा कारपेंटर का काम करते हैं। लकडी चिरान के बहाने वे अलग अलग राज्यो मे घूमते हुए बंद घरों को चिन्हित कर चोरी की घटनाओ को अंजाम देते हैं। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा पूर्व में उत्तराखण्ड के टिहरी, चमोली ,पौडी, रुद्रप्रयाग व देहरादून के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर ,पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है। गिरफ्तार अभियुक्त जावेद जनपद पौड़ी का गैंगस्टर है।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा करीब डेढ माह पूर्व कोतवाली नगर क्षेत्र में भी एक अन्य चोरी की घटना कों अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिसमें माल बरामदगी हेतु अभियुक्तों का मां0 न्याया0 से पीसीआर लिया जायेगा।
अभियुक्तों का नाम पत्ता एवं आपराधिक इतिहास क्रमशः 1- अभियुक्त जावेद अहमद उर्फ मेराजुद्दीन पुत्र मोहम्मद रमजान भटट।
(1)- मु0अ0सं0- 40/2020 धारा 380,411,452,454 भादवि, थाना चमोली
(2)- मु0अ0सं0- 55/2020 धारा 380/411 भादवि, थाना- श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल,
(3)- मु0अ0सं0- 75/2020 धारा 380/411 भादवि, थाना श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल,
(4)- मु0अ0सं0- 02/2020 धारा 380/454 भादवि, कोतवाली रूद्रप्रयाग
(5)- मु0अ0सं0- 18/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल,
(6)- मु0अ0सं0- 60/2024 धारा 380,120बी, 457 भादवि, थाना सदर मण्डी, हिमांचल प्रदेश
(7)- मु0अ0सं0- 284/2020 धारा 8/15/25 एनडीपीएस एक्ट, थाना- जम्मू- कश्मीर
(8)- मु0अ0सं0 235/2010 धारा 454/380 भादवि, चालानी थाना – साम्बा , जम्मू- कश्मीर
(9)- मु0अ0सं0- 104/2024 धारा 305,331(3) बीएनएस, थाना शिमला सदर, हिमांचल
(10)- मु0अ0सं0 331/25 धारा 305(ए) बीएनएस, कोतवाली नगर देहरादून
(11)- मु0अ0सं0 06/26 धारा 305(ए),317(2),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, देहरादून

2- अभियुक्त फरीद पुत्र गुलाम कादिर भट्ट,,,

(1)- मु0अ0सं0- 14/2013 धारा 120बी, 201,380,411, 414 भादवि, थाना रामबन्द, ऊधमपुर जम्मू- कश्मीर
(2)- मु0अ0सं0- 331/25 धारा 305(ए) बीएनएस , थाना कोतवाली नगर, देहरादून
(3)-मु0अ0सं0- 06/26 धारा 305(ए),317(2),331(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, देहरादून है।
पुलिस टीम में 1- निरीक्षक प्रदीप पंत, प्रभारी कोतवाली नगर
2- व0उ0नि0 मनमोहन सिह नेगी, कोतवाली नगर
3- उ0नि0 जयवीर सिह, चौकी प्रभारी लक्खीबाग
4- म0उ0नि0 नीमा
5-उ0नि0 देवेन्द्र सिह पंवार
6-उ0नि0 अमित कुमार
7- का0 लोकेन्द्र उनियाल
8- का0 नरेन्द्र रावत
9- का0 विनोद
10-का0 महेश पुरी
11- का0 संदीप कुमार
12- का0 हारून
13- का0 रोशन
14- हे0का0 जगदीश
15- हे0का0 किरन *( एसओजी )*
16- का0 आशीष कुमार *( एसओजी )* मुख्य रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here