पटेलनगर–6 दिसंबर।दिनांक 04/12/2025 वादिनी पूनम लोना पत्नी स्व0 विजय कुमार निवासी कैपिटल हाईटस अपरार्टमेन्ट आईटीबीपी रोड देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर लिखित तहरीर दी कि उनके घर से अज्ञात चोर द्वारा ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-669/2025 धारा: 305 (ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी प्रकार वादिनी मनीषा चुंग पत्नी संजीव चुंग निवासी कैपिटल हाईटस अपार्टमेन्ट आईटीबीपी रोड द्वारा भी कोतवाली पटेलनगर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से नगदी व ज्वैलरी चोरी किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-670/205 धारा 305(ए)बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम मुखबिर की सूचना के पर घटना को अजांम देने वाली अभियुक्ता रिंकू पासवान पत्नी नरेश पासवान निवासी खरसर थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल पता किरायेदार रविन्द्र ठाकुर शास्त्री खाला थाना बंसतविहार देहरादून उम्र 40 वर्ष को चक्की टोला पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से उक्त घटनाओं में चोरी की गई लगभग 03 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी तथा नगदी बरामद हुई।
पूछताछ में अभियुक्ता (1-रिंकू पासवान पत्नी नरेश पास्वान निवासी खरसर थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार
हाल पता किरायेदार रविन्द्र ठाकुर शास्त्री खाला थाना बंसतविहार देहरादून उम्र 40 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वो पिछले काफी समय से उक्त दोनो घरों में नौकरानी का कार्य कर रही थी तथा उसे ज्वैलरी तथा नगदी के रखे जाने वाले स्थानों के सम्बन्ध में भली प्रकार जानकारी थी। जिस कारण लालच में आकर उसके द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।
पुलिस टीम में 1-उ0नि0 वैभव गुप्ता चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर देहरादून
2-उ0नि0 कैलाश चन्द्र
3-का0 कवि शर्मा
4-का0 विकास कुमार मौजूद रहे।





