पटेल नगर क्षेत्र में पेट्रोल पंप मालिक की कार के शीशे टूटने के प्रकरण के मामले का हुआ खुलासा,, वाहन मालिक ही दूसरे वाहन को दुर्घटनाग्रस्त कर भागा था ,,, पीछा करने वालों में वाहन रूकने पर तोड़ा था उक्त वाहन का शीशा,, मामला हुआ दर्ज।


देहरादून 29 जुलाई। दिनांक 27/07/2025 कों थाना कोतवाली
नगर देहरादून पर वादी विनीत सिंहल ने अभियोग पंजीकृत कराया था कि कुछ लोगों ने स्कूटी से उनका पीछा कर उन पर हमला किया तथा उनकी कार का शीशा तोड़ दिया, जिस पर थाना कोतवाली नगर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पजीकृत किया गया।

अभियोग की विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से इस बात की पुष्टि हुई कि वादी द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में यू- टर्न लेने के दौरान अपनी गाड़ी से विपक्षियों की स्कूटी को टक्कर मारी गयी थी, जिस कारण स्कूटी सवार लड़कों द्वारा आवेश में आकर वादी की गाड़ी को लाल पुल पर रोकने का प्रयास किया गया, पर वादी द्वारा मौके से गाड़ी भगाने पर उक्त लड़कों द्वारा वादी की गाड़ी का पीछा किया तथा कांवली रोड पर ट्रैफिक धीमा होने तथा भीड़ भाड़ होने के कारण वादी की कार के रुकने पर उक्त युवकों द्वारा पीछे से आते हुए वादी की कार के शीशे तोड़ दिये। प्रकाश में आये सभी तथ्यों की पुलिस जांच के दौरान पुष्टि भी हुई।

उक्त घटना रोड रेज की है, जिसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल अभियुक्तगणों की तलाश कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

प्रकरण में किसी अन्य बात या घटना में किसी भी बदमाश का होना नहीं पाया गया है, दोनों पक्ष देहरादून के ही रहने वाले है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here