देहरादून 11 जनवरी। प्रदेश को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में नए साल की शुरुआती 10 दिनों के दौरान जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा 42 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 456.86 ग्राम स्मैक, 05 किलो 455 ग्राम चरस तथा 04 किलो 698 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 01 करोड़ 49 लाख 14 हज़ार दो सौ पचास रुपये है।
नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।





