नई दिल्ली के उत्तम नगर में भंडारे के साथ कुछ जगह हुआ गणपति स्थापना के बाद विसर्जन।

उत्तम नगर–नई दिल्ली 11 सितंबर। विश्व विख्यात गणपति महोत्सव जिसके अंतर्गत लोग अपने घर में अलग-अलग दिनों के लिए सर्वप्रथम देवों में देव प्रथम देव गणेश जी को अपने घर विराजित करते हैं और कुछ समय सेवा के बाद उनको विदा करते हैं क्योंकि इन दिनों गणेश जी के स्वागत एवं विदाई का समय देश के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहा है! इसी दौरान उत्तम नगर नई दिल्ली से एक बिरादरी विशेष जिसे मोहयाल बिरादरी के नाम से विश्व में लोग जानते हैं और पहचानते हैं एवं इस बिरादरी ने इतिहास में अपने दमखम शौर्य एवं उत्तम प्रकार का राज स्थापित कर अपना लोहा भी बनवाया है इस बिरादरी के विकास से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग सभाओं का जिन्हें संगठन कहा जाता है निर्माण किया जाता है इसी क्रम में नई दिल्ली के उत्तम नगर में स्थापित एक इकाई जिसे मोहयाल सभा उत्तम नगर के नाम से जाना जाता है के महासचिव श्री विनीत बक्शी ने अपने निवास स्थानए गणपति का 27 अगस्त को स्वागत कर उनकी सेवा की गई और 6 सितंबर को गणेश विसर्जन के दिन जयकारों के साथ विदाई दी गई !


गणपति विसर्जन में सभा के संजय बक्शी (प्रधान), बृजेश बाली (सचिव) और उनकी धर्मपत्नी प्रियंका बाली, महरौली से आये एग्जीक्यूटिव मेम्बर कमल बाली और क्षेत्र से अन्य कई मोहयाल बन्धु और कुछ स्थानीय वरिष्ट व्यक्ति भी शामिल हुए!
उत्तम नगर क्षेत्र में कई मोहयाल परिवारों ने अलग-अलग समय पर गणपति जी को अपने घर विराजमान कर यथासंभव सेवा की एवं यथासंभव समय उपरांत उनका विदाई दी,,इनमें प्रमुख रूप से, श्री अविन
वैद (द्वारका मोड़) के परिवार ने गणेश विसर्जन से पूर्व विशाल भंडारा किया और डिंपी दत्त जी की कीर्तन मंडली (ओम विहार) द्वारा गणपति महाराज का आगमन हुआ और जयकारों के साथ सभी ने अलग-अलग दिनों के नम आंखों के साथ गणपति को को विदाई विदाई दी एवं अगले बरस पुनः उन्हें अपने घर सुख समृद्धि के लिए पधारने हेतु निवेदन भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here