रायवाला–देहरादून 11 नवंबर। दिनाँक – 10/11/2025 को वादिनी निवासी श्रीमती सतेश्वरी रावत पत्नी स्व0 प्रेम सिह, निवासी भट्ट डेयरी, माँ चाँदनी स्कूल के पास रायवाला देहरादून ने थाना रायवाला में आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक – 01/11/2025 की सांय वह अपने परिवार के साथ शादी में गयी थी तथा वापस घर लौटने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मकान के मेंन गेट का ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखी आलमारी से नकदी, ज्वैलरी, व मोबाइल फोंन चोरी कर लिया गया है। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पर मु0अ0स0 – 190/25 धारा-305(।),331(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशो पर थाना रायावाला में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुतों (1- आशीष पुत्र राजवीर निवासी ब्रह्मपुर रुडकी, हरिद्वार, उम्र – 22 वर्ष 2- आकाश पुत्र राधेश्याम उर्फ तेलू हलवाई निवासी उपरोक्त, उम्र- 27 वर्ष) को चोरी के माल के साथ हरिद्वार क्षेत्र में सर्वानंद घाट के पास झुग्गी झोपडी से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की गई।
पुलिस टीम में 1- निरी0 आर0एस0 खोलिया, प्रभारी कोतवाली रायवाला,
2- उ0नि0 योगेश खुमरियाल
3- उ0नि0 कुशाल सिहं रावत
4- का0 अनित कुमार
5- का0 नन्द किशोर
6- का0 हंसराज मुख्य रूप से शामिल रहे एवं साथ ही एसओजी टीम में 1- निरी0 मुकेश त्यागी, प्रभारी एसओजी
2- का0 नवनीत नेगी
3- का0 सोनी कुमार
4- का0 शीशपाल मुख्य रूप से शामिलर हे।






