देहरादून 10 अप्रैल। बीते दिवस अर्थात 09/04/2025 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त आरक्षी संजीव कुमार पुत्र श्री मांगे राम का हरबर्टपुर विकास नगर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत श्री संजीव कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए, दुख की इस घडी में शोक सतंप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
दिवंगत श्री संजीव कुमार मूल रूप से भगवानपुर हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्ष 2012 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। मृतक अपने ढकरानी स्थित घर से अपने गाँव भगवानपुर के लिए निकले थे किंतु रास्ते में ही दुर्घटना में उनका स्वर्ग वास हो गया।