देहरादून पुलिस ने चलाया विशेष जांच अभियान अभियान के दौरान 5000 के करीब व्यक्तियों एवं 2600 से अधिक के वाहनों की हुई जांच।

देहरादून 4 दिसंबर। आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्धों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित चेकिंग के अतिरिक्त समय- समय पर अलग- अलग स्थानों पर वृहद स्तर पर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज दिनांक: 04/12/2025 की प्रातः से ही जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील/महत्वपूर्ण स्थानों पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जनपद के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गो पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 2607 वाहनों की सघन चैकिंग करते हुए 4924 व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई। साथ ही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही गयी।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here