दून पुलिस ने सहसपुर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान इस दौरान चालान के रूप में एक लाख का राजस्व केवल 10 मकान मालिकों से वसूले,, एक अन्य मामले में 1250 रुपए वसूले एवं पांच संदिग्ध को पुलिस पूछताछ के लिए लाई थाने।

सहसपुर–देहरादून 28 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो तथा संदिग्धो के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में आज दिनांक 28-09-2025 को पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत रामपुर, शंकरपुर आदि स्थानों में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदारो का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनियमितता पाये जाने तथा किरायेदारो का सत्यापन न कराने वाले 10 व्यक्तियो का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 1,00,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर 05 व्यक्तियों पुलिस द्वारा थाने पर लाकर पूछताछ की गई तथा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 1250 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here