दून पुलिस ने झपट मारी कि घटना का 36 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा।

विकासनगर–देहरादून 31 जुलाई। शिकायतकर्ता श्री टीकम सिंह निवासी काण्डोई भरम तहसील चकराता द्वारा कोतवाली विकासनगर पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक: 29/07/2025 की सांय को अमर स्वीट शॉप के पास की गली विकासनगर में 02 अज्ञात व्यक्ति शिकायतकर्ता से 12 हजार रुपये नगद, वोटर आई0डी0 तथा एक एस0बी0आई0 बैंक का ए0टी0एम0 कार्ड छीन कर फरार हो गये। शिकायत पर थाना विकासनगर पर तत्काल अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 225/2025 धारा -304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ म3 प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासो के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30-31/07/2025 की देर रात्रि में अमर स्वीट शॉप वाली गली के पीछे स्थित मैदान से 02 अभियुक्तों 01-समीर पुत्र मासूम एवं 02- आसिफ पुत्र राशिद को घटना में छीनी गई नगदी व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों (01- समीर पुत्र मासूम निवासी मारटंडेल, विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष
02- आसिफ पुत्र रासीद निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र -29 वर्ष) द्वारा बताया गया कि दोनो अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये वे विशेषकर महिलाओ, वृद्धों तथा बच्चों की आवाजाही पर नजर रखते हैं तथा मौका देखकर उनके हाथ में जो भी कीमती सामान दिखें उसे झपटकर वंहा से भाग जाते हैं। अभियुक्त आसिफ कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट, लूट तथा झपटमारी के लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
अभियुक्त आसिफ पर
01- मु0अ0सं0 -330/2017 धारा -392/411 भादवि थाना विकासनगर
02- मु0अ0सं0 -114/2018 धारा -110 जी0 सी0आर0पी0सी0 थाना विकासनगर
03- मु0अ0सं0 478/2019 धारा -394/341/411 भादवि थाना विकासनगर
04- मु0अ0सं0 -480/2019 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर ।
05- मु0अ0सं0 -109/2020 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर।
06- मु0अ0सं0 -09/2021 धार -394/506 भादवि थाना विकासनगर ।
07- मु0अ0सं0 -368/2021 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर ।
08- मु0अ0सं0 -515/2021 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर ।
09- मु0अ0सं0 -147/2022 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर ।
10- मु0अ0सं0 325/2022 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर ।
11- मु0अ0सं0 -61/2024 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर ।
मैं बरसों पूर्व से ही उपरोक्त 11 अभियोग पंजीकृत हैं

पुलिस टीम में मुख्य रूप से क्रमशः 01- उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार
02- का0 रजनीश कुमार
03- का0 पवन बिष्ट शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here