दून पुलिस ने अलग थाना क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थों के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

ऋषिकेश,सहसपुर देहरादून 6 सितंबर। दिनांक – 06/09/2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आर0टी0ओ0 कार्यालय के पास सोमेश्वर नगर की ओर जाने वाले रास्ते के पास से 01 अभियुक्त राजू भटनागर पुत्र स्व0 श्री नथ्थू राम भटनागर को 7.61 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त (राजू भटनागर पुत्र स्व श्री नथ्थू राम भटनागर निवासी नन्दू फार्म थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 39 वर्ष) द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक वो हरिद्वार के एक स्थानीय नशेडी से खरीद कर लाया है जिसे वो स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अन्य मामले में देहरादून के ही सहसपुर में दिनांक – 06/09/2025 को सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धर्मावाला से तिमली की ओर जाने वाले रास्ते से 01 अभियुक्त (1-अब्दुल गनी पुत्र जहीर निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट, विकासनगर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष ) को लगभग ढाई लाख रू0 से अधिक मूल्य की 08.76 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here