दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रायपुर–देहरादून 22 जनवरी। दिनांक 13-01-2026 को वादिनी श्रीमती बोस पत्नी श्री लालमन निवासी बलरामपुर उत्तर प्रदेश ने थाना रायपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि उनकी पुत्री हेमा पत्नी सन्दीप कुमार की शादी 04 वर्ष पूर्व सन्दीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट व गाली गलौच की जा रही थी व दिनांक 30-12-2025 को हेमा के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर वादिनी की पुत्री हेमा की मृत्यु कारित कर दी गयी। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध धारा 80(2) बीएनएस 2023 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता तथा सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21-01-2026 को अभियुक्त सन्दीप कुमार पुत्र श्री वरदान निवासी सिविल लाईन जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी विवेक विहार लेन नं० 07 बालावाला देहरादून को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 सुनील नेगी
2- का0 किशन पाल
3- का0 राजेश रावत मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here