9 अक्टूबर। आज युवा महोत्सव 2023 उद्यमिता एवं रोजगार की ओर कार्यक्रम बड़े जोश एवं उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न विभागों द्वारा युवाओं के लिए सेक्टोरल सेशन भी आयोजित तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सेक्टोरल सत्र में विभिन्न पालीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कालेजों के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। सेक्टोरल सत्र का उद्घाटन श्री सुबोध उनियाल जी मा० तकनीकी शिक्षा मंत्री द्वारा किया गया मा० मंत्री जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि हमारी सरकार नई रोजगार नीति सृजित करने जा रही है हमारा उद्देश्य आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रक्षा उत्पाद, जैव विविधता, प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ावा देने के साथ साथ स्टार्ट-अप, इनोवेशन को बढ़ावा देना है। पॉलीटेक्निक व इंजीनियरिंग कालेजों में इसी साल उत्तीर्ण छात्रों को लगभग 65 प्रतिशत रोजगार मिल चुका है जो कि एक बहुत अच्छा लक्ष्य है। देवभूमि उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. आवश्यकता उन्हें उचित अवसर एवं सही दिशा दिखाने की है और इस दिशा में हम उत्कृष्ठ कार्य कर रहे हैं और यह कार्यक्रम उसी
दिशा में एक कड़ी है। मा० मंत्री जी ने कहा कि आज के जो वक्ता है, यह विभिन्न पालीटेक्निक एवं इंजी० की पृष्ठभूमि के छात्र हैं लेकिन इन्होने अपनी लगन मेहनत से अपने आपको सफल उद्यमी बनाया है। युवाओं के जज्बा एवं सम्भावना का जिक्र कर मा० मंत्री जी ने युवाओं से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग, श्री रविनाथ रामन द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि
तकनीकी शिक्षा विभाग में Revamp करते हुए तकनीकी शिक्षा के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों
के युवक एवं युवतियों को रोजगारपरक एवं गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न
इंजीनियरिंग कालेजों में अनुसंधान नवान्वेषण, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना के अतिरिक्त साफ्ट-स्विल को
सुधारने के साथ-साथ आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। युवाओं को रोजगार
तलाशने वाला नहीं अपितु रोजगार देने वाला होना चाहिए।
तकनीकी शिक्षा के सेक्टोरल सत्र में विनीसन समूह के मुखिया श्री सुनील चौधरी के द्वारा उत्पादन क्षेत्र, एनसिनोरिसर्च एण्ड डेवलपमेंट प्रा०लि० के निदेशक श्री अशोक कुमार के द्वारा आई०ओ०टी० एवं रोबोटिक्स क्षेत्र के सम्बन्ध में, इनसे वियर टेक्नोलॉजी प्रा०लि० के प्रबंध निदेशक श्री दिनेश सेमवाल द्वारा उद्यमिता क्षेत्र के सम्बन्ध में एवं बीएजी टेक प्रालि के सह संस्थापक श्री चेतन बिष्ट द्वारा स्टार्ट अप एवं ऑनलाईन बिजनेस मॉडल के सम्बन्ध में अपने विचार प्रकट किये गये एवं युवाओं से इस सम्बन्ध में चर्चा की गयी।
इस अवसर पर मोहम्मद साजिद जो कि पंतनगर इंजी० कॉलेज के एल्यूमनाई छात्र है उनके द्वारा फ्यूलकै इण्डिया की स्थापना की गई है एवं 01 साल में ही इनका टर्न ओवर 30 करोड़ हो गया है। उक्त के अतिरिक्त फिट बीन कम्पनी की सह संस्थापक सुश्री अंजली रावत एवं डिस कैट यू०के० के संस्थापक श्री कं० डी० शर्मा द्वारा युवाओं को स्वयं का उद्यम स्थापित किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक श्री आर०पी० गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपने उद्बोधन में कहाकि नये युग का सृजन युवाओं के हाथ में ही है। उन्होंने युवा शक्ति का वंदन करते हुए वित्तीय जोखिम का संतुलन, नवान्वेषण, नवप्रवर्तन, अनुकूलन के सिद्धांत से आगे बढते हुए नयाचार से आगे बढकर उद्यमी बनने के लिए सभी युवाओं को आह्वान किया।






