ढोंगी बाबाओं के विरूद्ध जारी दून पुलिस की कार्यवाही।

पटेलनगर–देहरादून 19 अगस्त। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशो पर उत्तराखंड में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन क्लानेमि“ के तहत देवभूमि उत्तराखंड मे साधु सन्तो का भेष धारण कर लोगो, विशेष कर महिलाओं को ठगने का कार्य करने तथा लोगो की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

जिसके अनुपालन में कार्यवाही करते हुए थाना पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक: 19-08-25 को साधु संतों के भेष में घूम रहे 02 ढोंगी बाबाओं (01- सोनू पुत्र बच्चीलाल निवासी सराय फाटक के पास, ज्वालापुर, हरिद्वार
02- बादल पुत्र बच्चीलाल निवासी सराय फाटक के पास, ज्वालापुर, हरिद्वार) को अन्तर्गत धारा 126(1)/ 170 बीएनएसएस के तहत काली मन्दिर इन्द्रेश अस्पताल रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में 1- निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
2- अ0उ0नि0 विजय प्रताप सिंह
3- का0 अनोज राणा
4- का0 मंजीत सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here