जाते डंपर का वीडियो बनाने पर हुआ विरोध तो हुई हाथापाई ,, हुआ मुकदमा दर्ज।

विकासनगर–देहरादून 28 फरवरी। दिनांक: 27/02/2026 को श्री राजीव नयन नौटियाल उप प्रभागीय वनाधिकारी कालसी चकराता वन प्रभाग ने कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक: 27-02-26 की सायं समय करीब 5.30 बजे अपने कार्यालय कालसी से वापस जाने के दौरान उन्हें बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुनानदी की ओर एक डम्फर जाता हुआ दिखाई दिया, जिसकी वीडियो बनाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा उसका विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0: 59/26 धारा: 115 (2), 352, 324 (2), 121(1), 132, 191 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना में द्वितीय पक्ष मनीष चौहान निवासी बाडवाला द्वारा भी एक लिखित तहरीर दी गई है जिसके अधार पर कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0: 60/26 धारा: 115 (2), 324 (2), 351 (3), 352 बीएनएस व 3(1)(द)/3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त दोनो अभियोगों में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here